Share This Article रायपुर / 26 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली की उड़ान से पहले एयर इंडिया के एक पायलट का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें वह फेल हो गया। इसके बाद उड़ान को निलंबित कर दिया गया। घटना 6 सितंबर की बताई जा रही है। ज्यूरिख हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले हुई जांच में फर्स्ट ऑफिसर पायलट नशे में पाया गया था। घटना के बाद पायलट को यात्री के रूप में भारत वापस भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट की शराब जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के रक्त में पायलटों के लिए निर्धारित सीमा से अधिक अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। इसके बाद दिल्ली जाने वाली उड़ान एआई-151 को रद्द कर दिया गया और स्विस विमानन नियामकों ने जांच शुरू कर दी गई।पायलट को निलंबित कर दिया गया है और अंतिम चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने तक वह निलंबन के अधीन रहेंगे। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, सुरक्षा, नियामक या कंपनी प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन के प्रति एयर इंडिया की ज़ीरो-टॉलरेंस नीति है। किसी भी पुष्ट उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा और नियामक आवश्यकताओं और कंपनी नीति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एयरलाइंस ने कहा कि अनुशासन, अनुपालन और जवाबदेही की संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए, एयर इंडिया ने सभी चालक दल के सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बारे में फिर से याद दिलाया है। यह घटना तब हुई है, जब 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के एक विमान ने अचानक 300 फीट की ऊंचाई खो दी थी और यात्रियों की जान खतरे में आ गई थी। घटना के बाद पायलट इन कमांड का ड्रग टेस्ट 2 बार किया गया था और उस टेस्ट में गांजा पॉजिटिव पाया गया था।तब विमान में 137 यात्री और 8 चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे में 24 लोग घायल हुए थे। Share This Article Post navigation दिल्ली में नाबालिग से दरिंदगी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट