Share This Article

ETrendingIndia अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को राज्य सरकार द्वारा 472.58 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इससे पहले इस परियोजना के लिए 374.08 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य के विस्तार और लागत बढ़ने के कारण अब कुल 472.58 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। अब तक कई प्रमुख भवन, जैसे स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास, महाविद्यालय भवन, बाउंड्री वॉल, आंतरिक सड़कें और ड्रेनेज सिस्टम आदि पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिया है कि अस्पताल भवन, ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण जल्द पूरा किया जाए ताकि चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इस दिशा में यह पुनरीक्षित स्वीकृति एक महत्वपूर्ण कदम है।


Share This Article