World's largest food storage scheme
World's largest food storage scheme
Share This Article

रायपुर 23 मई 2026/ ETrendingIndia / World’s largest food storage scheme: Regional workshop in Raipur / अन्न भंडारण योजना , रायपुर में सहकारिता मंत्रालय की क्षेत्रीय कार्यशाला में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना, व्हाइट रेवोल्यूशन 2.0 और दो लाख नई सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।

कार्यशाला में छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के साथ नाबार्ड, एफसीआई, नेफेड, एनसीसीएफ और एनडीडीबी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने कहा कि सहकारी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पूर्वी और मध्य भारत में जल संसाधन, उपजाऊ भूमि और पशुधन की उपलब्धता डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

कार्यशाला में डेयरी सहकारी समितियों को महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा माध्यम बताया गया।

सहकारिता मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों में 75 हजार नई डेयरी सहकारी समितियों के गठन और 46 हजार मौजूदा समितियों को मजबूत बनाने के लक्ष्य की समीक्षा की।

मंत्रालय ने डेयरी क्षेत्र में बायोगैस, ऑर्गेनिक खाद, व्हे प्रोटीन और कार्बन क्रेडिट जैसे नए क्षेत्रों में विस्तार पर भी जोर दिया.

मंत्रालय ने कहा कि कंप्रेस्ड बायोगैस, गोबरधन योजना, बायो-एनर्जी और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर जैसे प्रयास ऊर्जा संकट के दौर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे और आयातित ऊर्जा पर निर्भरता कम करेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने बताया कि राज्य सरकार डेयरी विकास, बायोगैस परियोजनाओं और अन्न भंडारण ढांचे को प्राथमिकता दे रही है।

कार्यशाला में अन्न भंडारण योजना, मल्टीपर्पज पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों के गठन, निष्क्रिय समितियों के पुनर्जीवन, फ्लेवर्ड मिल्क उत्पाद, सोलर