Share This Article भोपाल, 02 अक्टूबर 2026। Atmanirbhar Bharat : गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने ओल्ड विधानसभा चौराहे पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों का किया उल्लेख मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के विचार आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। नई संसद का किया उल्लेख मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी की भावना के साथ देश की नई संसद का निर्माण कराया है। उन्होंने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को महात्मा गांधी के विचारों से जोड़ते हुए देश में इन अवधारणाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना मुख्यमंत्री ने भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और मानवीय भावना की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्री विमान में यात्रियों की जान बचाने के दौरान कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने उनके कार्य को मानवता और साहस का उदाहरण बताया तथा कहा कि उनके प्रयास से यात्रियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना किए जाने का उल्लेख मुख्यमंत्री ने किया। 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे। उनके दौरे के दौरान गोपालक सम्मेलन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के उद्घाटन सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, जिलाध्यक्ष रवींद्र यति सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation Bhopal Harmonica Festival : भोपाल में भारतीय हार्मोनिका महोत्सव का आगाज, 16 राज्यों के 180 कलाकारों ने दी प्रस्तुति