अयोध्या, 26 जून 2026/ Ayodhya Ram Mandir Theft: Major action taken in the Ram Mandir donation theft case! Eight people arrested, including Tinnu—a close associate of Champat Rai; the key to the donation box has also been recovered.
Ayodhya Ram Mandir Theft : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार देर रात बड़ा एक्शन हुआ। पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी माने जाने वाले रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस 14 दिन की रिमांड मांग सकती है।
दरअसल, चढ़ावा चोरी मामले में पहली एफआईआर गुरुवार शाम दर्ज की गई। ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज केस में टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया गया है। इनमें अधिकांश आरोपी दान प्रबंधन और चढ़ावा गिनती से जुड़े रहे हैं।
जांच के दौरान SIT को दानपात्रों की चाबियां टिन्नू के पास मिलने की बात सामने आई है। SIT ने ऐसे करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को भी चिन्हित किया है, जिनकी आर्थिक स्थिति रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अचानक बदली है। हालांकि, एफआईआर में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।
इधर, मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या पहुंचकर इस मामले को भगवान के घर में ‘डाका’ करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
