Share This Article रायपुर, 08 सितंबर / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बलौदा बाज़ार के शासकीय दाऊ कल्याण महाविद्यालय में 9 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला में शामिल होने को इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार विभाग छत्तीसगढ़ के वेबसाइट के माध्यम से पहले से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है. मेले में अरोहन फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के तीस पद हैं जिसकी वांछित योग्यता बारहवीं पास है. इंस्टाकाटॆ सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट के एक सौ पचास पद हैं जिसकी वांछित योग्यता दसवीं पास है. एलआईसी के बीमा सखी के 40 पद है जिसकी वांछित योग्यता दसवीं पास है. अलर्ट एस जी एस प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी गार्ड के 238 पद, असिस्टेंट सुपरवाइजर के ट्वेंटी नाइन पद, सुपरवाइजर के अट्ठारह पद, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के आठ पद ,कंप्यूटर ऑपरेटर के तीन पद हैं। कनिका ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, बलौदाबाजार के सेल्स एग्जिक्यूटिव के 7 पद टेक्नीशियन के दो पद हैं. अमित एजेंसी बलौदाबाजार के कंप्यूटर ऑपरेटर के तीन पद और सेल्स एग्जिक्यूटिव के चार पद हैं। करन एग्रीकल्चर की सेल्स एग्जिक्यूटिव के 5 पद है. शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दस, फीटर के पाँच, मशीन ऑपरेटर के पांच पद हैं. Share This Article Post navigation FFE Scholarship 2026-27 : आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ के विद्यार्थियों को हर साल ₹50 हजार की स्कॉलरशिप…! जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख CG E-Rojgar : धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 सितंबर को, 16 कंपनियों में 1437 पदों पर भर्ती, 8वीं से CA तक को मौका