secret bank service
secret bank service
Share This Article

रायपुर, 01 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / जब भी आप किसी बैंक में अपना सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं, तो बैंक कर्मचारी आपको एटीएम, डेबिट कार्ड और खाते पर मिलने वाले साधारण ब्याज की जानकारी देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंकों की एक ऐसी खास और सीक्रेट सर्विस भी है जो आपके सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज को सीधा तीन गुना तक बढ़ा सकती है।

इस सर्विस के जरिए आपको अपने साधारण बचत खाते पर भी फिक्स्ड डिपॉजिट जितना शानदार ब्याज मिल सकता है।

हैरानी की बात यह है कि बैंक में खाता खुलवाने वाले हर ग्राहक को मिलने वाली इस धांसू सुविधा के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको केवल बैंक जाकर इसे इनेबल करने के लिए कहना होता है।

क्या है बैंक ऑटो स्वीप सर्विस का जादुई फॉर्मूला ?

हम जिस खास सुविधा की बात कर रहे हैं, उसे बैंकिंग की भाषा में ‘बैंक ऑटो स्वीप सर्विसÓ कहा जाता है।

यह एक ऐसी कमाल की फैसिलिटी है जो ग्राहकों को उनके सरप्लस फंड पर अधिकतम ब्याज दिलाने में मदद करती है। इस सर्विस को अपने खाते में इनेबल कराने के बाद, अगर आपके सेविंग अकाउंट में जमा राशि एक तय लिमिट से ज्यादा हो जाती है, तो वह अतिरिक्त पैसा ऑटोमैटिक तरीके से एफडी में ट्रांसफर हो जाता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि उस ट्रांसफर हुए अतिरिक्त पैसे पर आपको साधारण बचत खाते के बजाय बैंक एफडी के हिसाब से तगड़ा ब्याज मिलने लगता है।

कैसे काम करता है ऑटो स्वीप का पूरा गणित ?

इस सर्विस का गणित बेहद आसान है और यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक काम करती है। इसे एक उदाहरण से समझें, मान लीजिए कि आपने अपने बैंक में जाकर सेविंग अकाउंट में 20,000 रुपये की ऑटो स्वीप लिमिट सेट करवा दी और किसी दिन आपने खाते में 80,000 रुपये जमा कर दिए। ऐसे में ऑटो स्वीप सर्विस तुरंत एक्टिव हो जाएगी और लिमिट से ऊपर का 60,000 रुपये का अमाउंट अपने आप एफडी में कन्वर्ट हो जाएगा।

अब आपको इस 60,000 रुपये पर एफडी के हिसाब से ज्यादा ब्याज मिलेगा, जबकि बाकी बचे 20,000 रुपये पर सेविंग अकाउंट का सामान्य ब्याज मिलता रहेगा।

इसके लिए आपको खुद से एफडी कराने के झंझट में नहीं पडऩा होता है।

एफडी से ज्यादा फायदेमंद कैसे है ये धांसू सुविधा ?

आमतौर पर बैंक सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर औसतन 2.5 फीसदी के आसपास ब्याज देते हैं, जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट पर यह ब्याज दर 6.5 से 7 फीसदी तक होती है। ऑटो स्वीप सर्विस शुरू होते ही आपको अपने बचत खाते पर लगभग तीन गुना ज्यादा रिटर्न मिलने लगता है, जिससे आपकी नियमित बचत में तेजी से इजाफा होता है।

इस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि आपको ब्याज तो एफडी का मिलता है, लेकिन आप अपने खाते को बिल्कुल सेविंग अकाउंट की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी जरूरत पडऩे पर आप एफडी में कन्वर्ट हुए पैसे को मैच्योरिटी पीरियड से पहले कभी भी निकाल सकते हैं, जो कि सामान्य एफडी में मुमकिन नहीं होता है।