Share This Article रायपुर, 1 अगस्त/ ETrendingIndia / टोयोटा अपनी लोकप्रिय एसयूवी फॉर्च्यूनर का अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है। नई फॉर्च्यूनर में आकर्षक डिजाइन, बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और कई प्रीमियम अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसका लॉन्च 2027 के मध्य तक हो सकता है। नया और ज्यादा आकर्षक एक्सटीरियर नई हनीकॉम्ब ग्रिल और नए LED हेडलैंप-टेललैंप। नए डिजाइन के बंपर और अलॉय व्हील। एसयूवी का दमदार सिल्हूट और आकार लगभग पहले जैसा रहेगा। केबिन होगा और अधिक प्रीमियम नया डैशबोर्ड और नया स्टीयरिंग व्हील। 12.3 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना। इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग का अपडेट। फीचर्स में बड़ा अपग्रेड फैक्ट्री-फिटेड 360 डिग्री कैमरा।वेंटिलेटेड सीट्स अधिक वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकती हैं। लोअर वेरिएंट्स में भी प्रीमियम सुविधाएं मिलने की उम्मीद। सुरक्षा होगी और मजबूत ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलने की संभावना। लेवल-2 ADAS मिलने की भी चर्चा, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं। लॉन्च और संभावित कीमत संभावित लॉन्च: मध्य 2027।कीमत में करीब ₹80,000 से ₹1.5 लाख तक की बढ़ोतरी संभव। वर्तमान ऑन-रोड कीमत (मुंबई): ₹41.63 लाख से ₹62.47 लाख। क्यों है खास ? नई फॉर्च्यूनर सिर्फ कॉस्मेटिक बदलावों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि डिजाइन, तकनीक और सुरक्षा के मामले में भी बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकती है। यदि यह सभी संभावित फीचर्स के साथ आती है, तो प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो सकती है। Share This Article Post navigation Darbhanga to Canada :मखाने ने बनाई नई पहचान…! पहली बार फ्लेवर वाले मखाने समुद्री खेप से रवाना… बैंक की इस सीक्रेट सर्विस से बिना कुछ किए खाते में मिलेगा 3 गुना ब्याज… तुरंत जानें तरीका