Share This Article

रायपुर 5 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / The women’s group of Bathandipa village earned Rs 2.5 lakh from fish farming by building a pond / बथानडीपा महिला मछलीपालन , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि के लिए किसानों को प्रोत्साहित और बढ़ावा दिया जा रहा है।

बथानडीपा महिला मछलीपालन , इसी कड़ी में जशपुर के मनोरा विकासखण्ड में श्री गणेश महिला स्व सहायता समूह के द्वारा बथानडीपा शासकीय तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य किया जा रहा है।

समूह की अध्यक्ष गुड़िया साहू ने बताया कि समूह की 11 महिलाओं द्वारा 0.801 हेक्टर में तालाब निर्माण किया गया है। तालाब में मछली पालन के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह निःशुल्क जाल एवं आईस बॉक्स भी दिया गया है।

जल्द ही इन महिलाओं ने मछली पालन का काम सीख लिया और लाभ भी कमाने लगी. मछली पालन से समूह की महिलाओं ने दूरदराज के इस छोटे से तालाब से 2 लाख 50 हजार रूपए की आय अर्जित किया है।

समूह की सदस्यों ने बताया कि मछली पालन के व्यवसाय से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है।