Share This Article रायपुर, 26 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) ने राष्ट्रीय आतिथ्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (NHTET) दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। होटल प्रबंधन, हॉस्पिटैलिटी प्रशासन और पाक कला में उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 10 जनवरी 2027 को संभावित है। कौन कर सकता है आवेदन? आतिथ्य प्रशासन, होटल प्रबंधन या पाक कला में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूर्णकालिक स्नातकोत्तर डिग्री । अंतिम सेमेस्टर या वर्ष की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा और छूट अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। विषय के अनुसार विशेषज्ञता संशोधित परीक्षा योजना के अनुसार होटल प्रबंधन के स्नातक केवल सामान्य श्रेणी और पाक कला के स्नातक केवल फूड एंड बेवरेज (F&B) विशेषज्ञता के लिए आवेदन कर सकेंगे। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 नवंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 20 दिसंबर 2026 संभावित परीक्षा तिथि: 10 जनवरी 2027 (रविवार) कहां करें आवेदन? पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.nchm.gov.in पर उपलब्ध सूचना विवरणिका देखें। Share This Article Post navigation नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो में 16 पदों पर भर्ती, प्रतिनियुक्ति से होगी भर्ती MANIT भोपाल में 55 पदों पर निकली भर्ती…10 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन