Share This Article बीजापुर, 28 नवंबर 2026। Bhairamgarh Vacancy : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की जनपद पंचायत भैरमगढ़ में ग्राम रोजगार सहायकों के रिक्त एवं नवीन पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत 33 ग्राम पंचायतों में स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 9,660 रुपये प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों में होगी भर्ती भर्ती के लिए अम्बेली, बडेतुगाली, बैल, बंगोली, बेचापाल, बेलनार, बेंगलूर, बिरियाभूमि, चिनगेर, दारापाल, दरभा, फूलगट्टा, फूल्लोड, हल्लूर, हुर्रागुवाली, जैवारम, केतुलनार, कोशलनार-02, कोतरापाल, मण्डेम, मदपाल, मंगापेठा, मर्रामेटा, मिरतुर, पेठा, पिटेपाल, पोटेनार, रानीबोदली, सागमेटा, सकनापल्ली, ताकिलोड, तालनार और तुषवाल ग्राम पंचायत शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास की योग्यता निर्धारित है। आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। मेरिट से होगा चयन चयन में शैक्षणिक अंकों के लिए 70 अंक, शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य अनुभव के लिए 15 अंक और मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय पीजीडीसीए डिप्लोमा के लिए 15 अंक निर्धारित हैं। कहां और कैसे करें आवेदन? आवेदन पत्र स्वयं जनपद पंचायत भैरमगढ़ कार्यालय में जमा कर सकते हैं या डाक से भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एक साल के लिए होगी नियुक्ति नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी एवं संविदा आधार पर एक वर्ष के लिए होगी। संबंधित ग्राम पंचायत का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयन में आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा। जाति, निवास, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ लगाना जरूरी है। Share This Article Post navigation CG Direct Recruitment : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती International Sports Competition : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ₹3 लाख तक की प्रोत्साहन राशि, 30 नवंबर तक करें आवेदन