International Sports Competition
Share This Article

रायपुर, 28 नवंबर 2026। International Sports Competition : छत्तीसगढ़ सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले पात्र खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए अधिकतम 3 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आवेदन 15 से 30 नवंबर 2026 तक जिला कलेक्टर के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे।

इन प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडलीय खेलों सहित मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी योजना के पात्र होंगे। खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है।

यात्रा और खेल उपकरण के लिए सहायता

  • यात्रा व्यय एवं खेल उपकरण के लिए अधिकतम ₹3 लाख या वास्तविक खर्च, जो भी कम हो, दिया जाएगा।
  • खेल उपकरणों के लिए मांगी गई राशि या बाजार मूल्य, जो भी कम हो, मान्य होगा।
  • एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार सहायता मिलेगी।

आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज

खिलाड़ियों को प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र, चयन पत्र, यात्रा टिकट, खेल उपकरणों की प्रमाणित कोटेशन, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा। इसके अलावा प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति भी अनिवार्य है।

कहां और कब करें आवेदन?

इच्छुक खिलाड़ी 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित आवेदन प्रपत्र और दस्तावेजों के साथ अपने जिला कलेक्टर के माध्यम से आवेदन भेजें। अधूरे, देरी से प्राप्त या निर्धारित शर्तें पूरी नहीं करने वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।


Share This Article
Advertisement Carousel