CG Direct RecruitmentCG Direct Recruitment
Share This Article

रायपुर, 28 नवंबर 2026। CG Direct Recruitment : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने विज्ञापन जारी किया है।इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक से संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा कार्यालय बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं सरगुजा में जमा किए जा सकेंगे।

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट eduportal. cg.nic.in पर उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया और मेरिट सूची सहित सभी जानकारियां भी इसी वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।


Share This Article
Advertisement Carousel