Share This Article रायपुर, 10 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग ने पंथी चौक, सेक्टर-10 में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 13,000 वर्गफीट क्षेत्र को अनाधिकृत कब्जों से मुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए गए। संयंत्र प्रबंधन के अनुसार, सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से लगाए गए ठेले, खोमचे और पसरे यातायात के सुचारु संचालन में बाधा उत्पन्न करने के साथ सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित उपयोग को भी प्रभावित करते हैं। नगर सेवाएँ विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनाधिकृत कब्जों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने नागरिकों और ठेला संचालकों से अपील की है कि वे सड़कों के किनारे तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनाधिकृत रूप से ठेले, खोमचे या पसरे न लगाएँ। साथ ही, निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग करें। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं को मिलेगी नई गति… नीति आयोग ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा Mahtari Vandan Yojana : बदली नादो साहू की जिंदगी…दोगुनी हुई दुकान से कमाई