Share This Article रायपुर, 01 जून 2026 / ETrendingIndia / Summer special train to run in Bilaspur-Yalhanka (Bengaluru) / बिलासपुर यलहंका समर स्पेशल – रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बिलासपुर–यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 05-05 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है | गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर- यलहंका(बेंगलुरु)–समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक बुधवार को 03 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 तक चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08262 यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन यलहंका से प्रत्येक गुरुवार को 04 जून 2026 से 02 जुलाई 2026 तक चलेगी | गाड़ी का समय-सारिणी –👉गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु) समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 14.00 बजे रवाना होगी तथा भाटापारा आगमन 14.40 बजे, रायपुर आगमन 15.35 बजे, दुर्ग आगमन 16.25 बजे, राजनादगाँव आगमन 16.49 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 17.12 बजे, गोंदिया आगमन 18.15 बजे, वडसा , चांदाफोर्ट , बल्लारशाह , सिरपुर कागजनगर , मंचिर्याल , काजीपेट , चर्लपल्ली , सिकंदराबाद , लिंगमपल्ली, विकाराबाद , तांडूर यादगीर , कृष्णा , रायचूर , मंत्रालयम रोड , गुंटकल , गुत्ती , अनंतपुर , धर्मवरम , हिंदूपुर तथा 19.00 बजे यलहंका स्टेशन पहुंचेगी | 👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08262 यलहंका(बेंगलुरु)-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को यलहंका से 21.30 बजे रवाना होगी तथा हिंदूपुर ,धर्मवरम , अनंतपुर , गुत्ती , गुंटकल , मंत्रालयम रोड , रायचूर , कृष्णा , यादगीर , तांडूर , विकाराबाद , लिंगमपल्ली , सिकंदराबाद , चर्लपल्ली , काजीपेट , मंचिर्याल , सिरपुर , बल्लारशाह , चांदाफोर्ट , वडसा , गोंदिया आगमन 21.50 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 22.58 बजे, राजनादगाँव आगमन 23.25 बजे, तीसरे दिन दुर्ग आगमन 00.20 बजे, रायपुर आगमन 01.05 बजे, भाटापारा आगमन 02.05 बजे, तथा 03.30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी | विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें | Share This Article Post navigation Valley of Flowers Open : उत्तराखंड की वादियों में फिर खिलेगा रंगों का जादू…! चमोली की ‘फूलों की घाटी’ में शुरू हुआ पर्यटन सीजन…अक्टूबर तक पर्यटक उठा सकेंगे स्वर्ग जैसा नजारा ट्रांजिट वीजा क्या है ? यात्रियों के लिए कितना जरूरी, क्या हैं फायदे और सीमाएं…