BK-Ponwar
BK-Ponwar
Share This Article

रायपुर,28 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए समर्पित रहे “काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वॉरफेयर कॉलेज” (कांकेर) के प्रशिक्षक ब्रिगेडियर (IG) बी.के. पोनवार के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ॰ रमन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

डॉ॰ रमन सिंह ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि ब्रिगेडियर (IG) बी.के. पोनवार के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।

जंगल वॉरफेयर में हमारे जवानों को निपुण बनाकर सुरक्षा बलों को सशक्त करने में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उनका जाना प्रदेश और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।