Share This Article रायपुरर, 09 सितंबर / ETrendingIndia / भारत की अध्यक्षता में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। दो दिवसीय सम्मेलन में सदस्य देशों के अलावा साझेदार और आमंत्रित देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। सम्मेलन का फोकस समावेशी वैश्विक विकास, बहुपक्षवाद, आर्थिक सहयोग, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास पर रहेगा। ‘रिजिलिएंस, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी’ होगी थीम इस वर्ष सम्मेलन की आधिकारिक थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” रखी गई है। भारत की अध्यक्षता में 25 से अधिक शहरों में अब तक 350 से ज्यादा बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। 12 सितंबर: नेताओं की बैठक और गाला डिनर पहले दिन BRICS सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। दोपहर में समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर बंद सत्र होगा। इसके बाद नेता ‘भारत इनोवेट्स एग्जीबिशन’ देखेंगे। फैमिली फोटो और संयुक्त वृक्षारोपण के बाद प्रधानमंत्री द्वारा गाला डिनर आयोजित किया जाएगा। 13 सितंबर: वैश्विक विकास पर बड़ा सत्र दूसरे दिन साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। सुबह 10:50 बजे मुख्य ओपन सेशन शुरू होगा। इसमें वैश्विक विकास, आर्थिक सहयोग और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा होगी। भारत के लिए क्यों खास है सम्मेलन? 2026 में BRICS समूह अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है। भारत चौथी बार इसकी अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार, व्यापार-निवेश, वित्त, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहने की उम्मीद है। Share This Article Post navigation 100 साल बाद घर लौटेंगे नगा पूर्वज…! ऑक्सफोर्ड संग्रहालय ने दी मंजूरी… भारत का समुद्री शक्ति में नया कदम: ‘ओआरवी सागर मंथन’ लॉन्च