CEC Visit PostponedCEC Visit Postponed
Share This Article

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। CEC Visit Postponed : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। दौरे को लेकर राज्य सरकार और निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

राज्य शिष्टाचार अधिकारी को दी गई जानकारी

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदीपान ने राज्य शिष्टाचार अधिकारी को पत्र भेजकर दौरा स्थगित होने की आधिकारिक जानकारी दी है। पत्र के अनुसार CEC के साथ आने वाले अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का प्रवास भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

राजकीय अतिथि के तौर पर होना था स्वागत

प्रस्तावित दौरे को लेकर ज्ञानेश कुमार को राजकीय अतिथि का दर्जा दिए जाने संबंधी आदेश भी जारी किया गया था। सुरक्षा, आवागमन और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग तैयारियों के अंतिम चरण में थे।

नई तारीख बाद में होगी तय

निर्वाचन आयोग द्वारा दौरे की नई तारीख तय किए जाने के बाद संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल प्रस्तावित प्रवास से जुड़ी तैयारियों को रोक दिया गया है।


Share This Article