CG Vyapam Recruitment 2026: Recruitment for various posts, including Operator, in the Civil Defence-SDRF...! Apply by September 7.CG Vyapam Recruitment 2026
Share This Article

रायपुर, 26 अगस्त 2026/ CG Vyapam Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) ने नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा एसडीआरएफ में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के तहत स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक-कम-ऑपरेटर, मैकेनिक और वॉचरूम ऑपरेटर समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने प्रोफाइल के माध्यम से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में जरूर जांच लें।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रमुख रूप से इन पदों पर नियुक्ति की जानी है-

  • स्टोर कीपर
  • वाहन चालक
  • वाहन चालक-कम-ऑपरेटर
  • मैकेनिक
  • वॉचरूम ऑपरेटर

कहां करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

प्रक्रियातारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख7 सितंबर 2026

Share This Article