Share This Article रायपुर, 26 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / एनटीपीसी सीपत द्वारा शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं नीट एवं जेई की तैयारी कराने के उद्देश्य से ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का उद्घाटन कलेक्टर (बिलासपुर) श्री संजय अग्रवाल, आईएएस तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक (बिलासपुर) श्री रजनेश सिंह, आईपीएस द्वारा परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। ‘संकल्प’ कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के शासकीय विद्यालयों—जिनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीपत, शासकीय हाईस्कूल दर्राभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी, तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) सीपत एवं पंधी शामिल हैं—के कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है। पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के उपरांत दोनों कक्षाओं के लिए 50-50 विद्यार्थियों के पृथक बैच बनाए गए हैं। चयनित विद्यार्थियों को सप्ताह में चार दिन, प्रतिदिन तीन घंटे भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीव विज्ञान विषयों का गहन मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। ‘संकल्प’ के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर इंजीनियर और डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। ‘संकल्प’ के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक व्यवस्थित शैक्षणिक मंच उपलब्ध कराया जाएगा। Share This Article Post navigation CG Vyapam Recruitment 2026 : नगर सेना-SDRF में ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती…! 7 सितंबर तक करें आवेदन BSF एयर विंग में 16 पदों पर भर्ती