Share This Article

रायपुर, 27 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-ऑफिस के बेहतर उपयोग, फाइलों के त्वरित निराकरण और समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय के उत्कृष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया है।

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने घोषणा की कि अब मंत्रालय की तर्ज पर सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिलों में भी हर माह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट भी ऑनलाइन लिखी जाएगी…

साथ ही, ई-ऑफिस, e-HRMS और SPARROW में 100% डिजिटल ऑनबोर्डिंग तथा ऑनलाइन एसीआर और बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हर जिले में मिलेगा उत्कृष्ट कार्य का सम्मान

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिला स्तर पर भी हर महीने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाए।

डिजिटल प्रशासन को मिलेगा और बल

सभी अधिकारी-कर्मचारियों की e-HRMS, SPARROW और ई-ऑफिस में शत-प्रतिशत ऑनबोर्डिंग, ऑनलाइन एसीआर और आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य बनाने पर जोर दिया गया।

अगले माह से राज्य स्तरीय रैंकिंग और पुरस्कार

1 अप्रैल से 31 जुलाई 2026 तक के प्रदर्शन के आधार पर विभागों और जिलों की रैंकिंग जारी होगी। सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष कार्यालय और सर्वश्रेष्ठ जिला कार्यालय को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

इन विभागों ने बनाया शीर्ष स्थान

जून माह के प्रदर्शन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम, गृह विभाग द्वितीय और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तृतीय स्थान पर रहे।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…

विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार अधिकारी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता संयुक्त सचिव श्रेणी में श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत (आदिम जाति विकास) – प्रथम, श्री अनुपम त्रिवेदी (अ.जनजाति विकास) – द्वितीय, श्री सच्चिदानंद आलोक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) -तृतीय।

उप सचिव श्रेणी में श्री दूरदेशी राम सोन्टापर (वन एवं जलवायु परिवर्तन)-प्रथम, श्री शिव कुमार सिंह (वाणिज्यिक कर) -द्वितीय, श्री किशोर कुमार भूआर्य (सामान्य प्रशासन-1) -तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हे सम्मानित किया गया।

 अवर सचिव श्रेणी में श्री पूरन लाल साहू (गृह) -प्रथम, श्री मगन लाल पवार (वाणिज्य एवं उद्योग) -द्वितीय, श्री अरुण कुमार मिश्रा (विधि एवं विधायी कार्य) -तृतीय, 

अनुभाग अधिकारी श्रेणी में श्री नंद कुमार मेश्राम (सामान्य प्रशासन-1) -प्रथम, श्री शिवकुमार गोंड (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) -द्वितीय, श्री वीरेन्द्र कुमार (स्वास्थ्य विभाग) -तृतीय स्थान पर रहे.

विशेष सम्मान सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में श्री आलोक जोशी (आई टी विभाग) तथा वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सुश्री ललिता राय (चिकित्सा शिक्षा विभाग) को सम्मानित किया गया।

कनिष्ठ सचिवालय सहायक में श्री उमेश यादव – प्रथम, श्री प्रभु सिंह राठिया – द्वितीय, श्री सतकुमार भास्कर -तृतीय,

कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रेणी में श्री अभिषेक दास -प्रथम, श्रीमती माया देवांगन -द्वितीय, श्री अमित हूमाने -तृतीय.

इसके अलावा, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए उप सचिव श्रीमती क्लेमेनटिना लकड़ा, अवर सचिव श्रीमती दिव्या वैष्णव सहित 19 अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।