Share This Article रायपुर, 16 सितंबर / ETrendingIndia / धमतरी में संभाग स्तरीय और बस्तर, सूरजपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन आज 16 सितंबर बुधवार को किया जा रहा है. भर्ती होने को इच्छुक आवेदक रोजगार मेला तिथि को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पंजीयन पत्र के साथ सुबह 10.30 बजे रोजगार मेला स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए तथा छत्तीसगढ़ राज्य के रोजगार विभाग के वेबसाइट www.erojgar.cg.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। रोजगार मेला बस्तर का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर, बस्तर में आरटीओ ऑफिस के पास आड़ावाल में किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले नियोक्ताओं और भर्ती के पदों के नाम निम्नानुसार हैं- रिकनेट मोबाईल की माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के 3 पद तथा मैनेजर की एक पद के लिए भर्ती की जाएगी। एक्टिव टाइगर्स मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सिक्युरिटी गार्ड के बीस पदों के लिए भर्ती की जाएगी. गुप्ता ट्रैवल्स के माध्यम से मेकनिक के आठ पद, इलेक्ट्रिशियन की चार पद, सिक्योरिटी गार्ड के चार पद, सिक्युरिटी ऑफिसर के दो पद, वेल्डर के दो पद के लिए भर्ती की जाएगी. लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडियाके माध्यम से बीमा सखी के चालीस पदों और इंश्योरेंस एडवाइजर के 35 पद के लिए भर्ती की जाएगी. सूरजपुर जिले में आईटीआई (परी) में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से निम्नानुसार भर्ती की जाएगी – स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से फील्ड ऑफिसर के तीस पद तथा कलेक्शन ऑफिसर के दस पद के लिए भरती की जाएगी. वेदांता स्किल स्कूल/ लर्नेट स्किल लिमिटेड के माध्यम से होटल मैनेजमेंट के पैंतीस पदों और वेल्डर के 35 पद के लिए भर्ती की जाएगी. मेसर्स फायर एंड सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के माध्यम से फायरमैन के बीस पदों ,सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, पैकेजिंग स्टाफ के लिए पच्चीस पद ,ड्राइवर के 10 पद और वार्डबॉय के 50 पद के लिए भर्ती की जाएगी. एलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सिक्युरिटी गार्ड के 238 पदों, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 39 पद सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 26 पद मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव 28 पद तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर के 3 पद के लिए भर्ती की जाएगी। इसके अलावा जिला परियोजना लाबलीहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने कलेक्ट्रेट रोड, थमतरी में संभागीय स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में निम्नानुसार नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी. वागेश्वर इंटरप्राइसेस के माध्यम से डिप्लोमा इंजीनियरिंग ट्रेनिंग के बीस पदों के लिए भर्ती की जाएगी. पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के माध्यम से सेल्स ऑफिसर के तीस पद ,सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के बीस पद पर भर्ती की जाएगी. ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट के लिए असिस्टेंट मैनेजर, ट्रेनिंग के पचास पद, डिप्टी एडवाइजर के पचास पद, सिक्युरिटी गार्ड के सौ पद के लिए भर्ती की जाएगी. मेसर्स फायर एंड सेंस सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, फायरमेन के 20 पद, पैकेजिंग स्टाफ के 25 पद, ड्राइवर के 10 पदऔर वार्ड बाय के पचास पद के लिए भर्ती की जाएगी. वेक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 12 पद पर भर्ती की जाएगी। आइलैंड एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड के 238 पद असिस्टेंट सुपरवाइजर के 39 पद सुपरवाइजर के 29 पद, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 8 पद कंप्यूटर ऑपरेटर के तीन पद के लिए भर्ती की जाएगी. UPDT एजुकेशन टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ट्रेनिंग ऑफिसर के पच्चीस पद , नर्सिंग स्टाफ के 10 पद और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 2 पदके लिए भर्ती की जाएगी. स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से फील्ड ऑफिसर के 30 पद और कलेक्शन ऑफिसर के दस पद के लिए भर्ती की जाएगी. सांता टेक्नो प्रायवेट लिमिटेड के माध्यम से फीटर के पांच पद, मशीन ऑपरेटर के पांच पद और मेकनिकल इंजीनियर के पाँच पद के लिए भर्ती की जाएगी. रजत इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एप्रेंटिस ट्रेनी के 65 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पैंतीस पद, डिप्लोमा इंजीनियरिंग ट्रेनी के दस पद पर भर्ती की जाएगी. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के माध्यम से लाइफ मित्र के पचास पद पर भर्ती की जाएगी. श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड की माध्यम से सेल्स एग्जीक्यूटिव के बीस पर तथा मेकनिक के दस पद पर भर्ती की जाएगी. प्रेंट एनर्जी के माध्यम से बिजनेस एसोसिएट्स के पंद्रह पद के लिए भर्ती की जाएगी. फ्रेक्चर चोट एवं हड्डी रोग अस्पताल के माध्यम से नर्सिंग स्टाफ के एक पद के लिए भर्ती की जाएगी. जैनावीर लिमिटेड के माध्यम से टेक्नीशियन के पन्द्रह पद के लिए भर्ती की जाएगी. आमदनी प्राइवेट लिमिटेड की माध्यम से मेकनिक ऑपरेटर के 200 पदके लिए भर्ती की जाएगी. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ के माध्यम से बीमा सख़ी के सौ पद तथा इंश्योरेंस एडवाइजर के पचास पद के लिए भर्ती की जाएगी। Share This Article Post navigation IIT Bhilai Research : गर्म करते ही आकार बदलता है ये ‘स्मार्ट हाइड्रोजेल’, गंदे पानी से भी हटाएगा प्रदूषक, 1 ग्राम मटीरियल ने उठाया 250 ग्राम वजन डॉ. आरएमएल लोहिया संस्थान में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, अक्टूबर में शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन