job fair job fair
Share This Article

रायपुर, 23 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / रोजगार मेला में शामिल होने को इच्छुक आवेदक रोजगार विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट erojgar.cg.in के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। वेबसाइट के माध्यम से नियोक्ता के नाम,
पदनाम, पदों की संख्या, वांछित योग्यता, उम्र, वेतनमान आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

महासमुंद में यह मेला लाइवलीहुड कॉलेज,2 फ्लोर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की बिल्डिंग में आयोजित होगा।

इस मेला में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर के तीस पद, कलेक्शन ऑफिसर के दस पद पर भर्ती की जाएगी.

पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर के बीस पद सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के बीच पद पर भर्ती की जाएगी.

अलर्ट एस जी एस प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी गार्ड के पचास पद पर भर्ती होगी.

रजत इक्युपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के एप्रेंटिस ट्रेनी के पच्चीस पद, सेल्स एग्जिक्यूटिव के पंद्रह पद, मशीन ऑपरेटर के बीस पद पर भर्ती होगी.

श्रमिन् टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एग्जिक्यूटिव के बीस पद, मैकेनिक के बीस पद पर भर्ती होगी.

कोंडागांव जिले में शासकीय आईटीआई, मर्दापाल में रोजगार मेले का आयोजन होगा.

इस मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर के तीस, कलेक्शन ऑफिसर के दस पद पर भर्ती होगी.

माइ कंस्ट्रक्शन ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर के लिए पच्चीस पद पर भर्ती होगी.

लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया के बीमा सखी के 19 पदों पर भर्ती होगी। यह पद महिलाओं के लिए है.

पंचायत ढाबा के क्लीनर की एक पद, वेटर के दो पद, हेल्पर के एक पद और कुक के एक पद के लिए भर्ती होगी।

श्रेयांश एग्रो के सेल्सबॉय के 15 पद पर भर्ती होगी।

बेमेतरा जिले में शासकीय आईटीआई, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बेमेतरा में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से फील्ड ऑफिसर के तीस पद और कलेक्शन ऑफिसर के दस पद पर भर्ती होगी.

लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के बीमा सखी के 25 पद और इंश्योरेंस एडवाइजर के 25 पद पर भर्ती होगी। इसमें बीमा सखी के सभी पद महिलाओं के लिए हैं.

पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर के बीस पद, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के बीस पद पर भर्ती होगी.

वेदांता स्किल स्कूल/ लर्नेट स्किल लिमिटेड के होटल मैनेजमेंट के लिए 68 पद, विल्डर की 28 पद और स्विंग मशीन ऑपरेटर के पैंतीस पद पर भर्ती होगी.


Share This Article