Share This Article रायपुर 21 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Applications invited for free residential skill training at CIPET, Raipur, counselling on 24th and 25th October/ सिपेट रायपुर कौशल प्रशिक्षण , केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), रायपुर ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत ‘मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग’ ट्रेड में निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण चार माह (600 घंटे) की अवधि का होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, आवास एवं भोजन की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। पात्रता के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं या दसवीं पास रखी गई है, साथ ही 1.5 से 4.5 वर्ष का संबंधित अनुभव अथवा पूर्व NSQF स्तर का प्रमाण आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 24 से 25 अक्टूबर 2025 तक सिपेट, रायपुर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया काउंसलिंगके आधार पर होगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8770883497,7299668110 Share This Article Post navigation सैनिक स्कूल में भर्ती , आवेदन आमंत्रित मध्य प्रदेश : विनिर्माण इकाइयों की संख्या 4 लाख 26 हजार पहुंची,महिला नेतृत्व के स्टार्टअप 47 प्रतिशत तक बढ़े