Registration Fee ReliefRegistration Fee Relief
Share This Article

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। Registration Fee Relief : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारिवारिक दान के अंतर्गत पंजीयन शुल्क में दी जा रही छूट से नागरिकों को आर्थिक राहत मिल रही है। जवाहर नगर, रायपुर निवासी उमंग सोनी को अपने पिता रवि सोनी के माध्यम से मकान का पंजीकृत दान प्राप्त हुआ। उनके पिता स्वर्गीय सोहनलाल सोनी हैं।

स्वर्गीय सोहनलाल सोनी ने बताया कि पहले मकान के पंजीयन पर ₹73,632 शुल्क देना पड़ता था। पारिवारिक दान के मामलों में शासन द्वारा पंजीयन शुल्क ₹500 निर्धारित किए जाने से उन्हें ₹73,132 की बचत हुई। उन्होंने इस राहत के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि अब राज्य शासन ने पारिवारिक दान पर पंजीयन शुल्क में जो राहत प्रदान की है उससे संपत्ति के हस्तांतरण की प्रक्रिया को किफायती और सरल बना दिया है। अब पंजीयन शुल्क सिर्फ 500 रुपये निर्धारित कर दिया गया है, पहले यह कुल संपति के मूल्य का 0 .8 प्रतिशत लगता था।


Share This Article