Share This Article रायपुर, 26 जुलाई 2026/ CM Helpline : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन 1076 किसानों के लिए त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। कोरबा जिले के एक किसान का खराब सोलर पंप शिकायत के बाद तुरंत ठीक किया गया, जिससे सिंचाई दोबारा शुरू हुई और खेती-किसानी सामान्य हो गई। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम अरसियां निवासी किसान श्री राम का सोलर पंप तकनीकी खराबी से बंद हो गया था। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होते ही क्रेडा की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर पंप को फिर से चालू कर दिया। सिंचाई शुरू, खेती को मिली नई गति सोलर पंप चालू होने के बाद खेतों में समय पर सिंचाई शुरू हो गई। इससे फसल की देखभाल आसान हुई और किसान की कृषि गतिविधियां फिर से पटरी पर लौट आईं। किसान ने जताया आभार समस्या के त्वरित समाधान पर किसान श्री राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन और क्रेडा का धन्यवाद देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन ने उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई। सौर सुजला योजना से किसानों को मजबूती क्रेडा के अनुसार सौर सुजला योजना के तहत लगाए गए सभी सोलर पंपों के संचालन और रखरखाव को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी तरह की परेशानी न हो। Share This Article Post navigation No Bag Day : बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश Catch the Rain : एक संकल्प और एक ही दिन में लग गए 20 हजार पौधे…! कोरिया की महिलाओं ने रचा हरित इतिहास