Share This Article रायपुर, 24 सितंबर 2026। ETrendingIndia / केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) ने सीधी भर्ती के जरिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या CPRI/06/2026 जारी किया है। इस भर्ती में इंजीनियरी अधिकारी, इंजीनियरी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन, तकनीकी परिचर, सहायक और मल्टी टास्क स्टाफ समेत कुल 110 पद शामिल हैं। पदों के अनुसार वेतन स्तर-1 से स्तर-7 तक निर्धारित है। इन पदों पर होगी भर्ती इंजीनियरी अधिकारी ग्रेड-1 (वैद्युत) – 7 पद इंजीनियरी अधिकारी ग्रेड-1 (सिविल) – 1 पद इंजीनियरी सहायक (वैद्युत) – 10 पद इंजीनियरी सहायक (यांत्रिक) – 1 पद वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान) – 2 पद तकनीशियन ग्रेड-1 (वैद्युत) – 7 पद तकनीशियन ग्रेड-1 (यांत्रिक) – 2 पद तकनीकी परिचर ग्रेड-1 – 37 पद सहायक ग्रेड-II – 29 पद बहु कार्य स्टाफ ग्रेड-1 – 14 पद वेतन और आयु सीमा पद के अनुसार वेतन 7वें सीपीसी के पे मैट्रिक्स में स्तर-1 से स्तर-7 तक है। अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए 25 से 35 वर्ष तक निर्धारित है। कहां देखें पूरी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, आरक्षण, आयु में छूट, अनुभव, आवेदन प्रक्रिया और अन्य निर्देशों की पूरी जानकारी CPRI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पेज पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में दी गई है। CPRI की आधिकारिक वेबसाइट https://cpri.res.in Share This Article Post navigation PGIMER Chandigarh में 60 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन… DRDO में 15 पदों पर संविदा भर्ती, सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए मौका