Delhi Accident: Father kept searching for his son in the drain...! Minutes later, the body of the son—missing for four days—was found in his school uniform.Delhi Accident
Share This Article

रायपुर, 25 अगस्त 2026/ Delhi Accident : दिल्ली के जसोला इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। 15 वर्षीय मिथुन 22 अगस्त को पतंग उड़ाते समय खुले नाले में गिर गया था। हादसे के बाद से लगातार चार दिनों तक उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन परिवार को बेटे का कोई सुराग नहीं मिला।

बेटे की तलाश में पिता अवधेश कुमार खुद कचरे से भरे नाले में उतर गए। वह हाथों से कचरा हटाकर बेटे को तलाशते रहे। पिता का कहना था कि ‘कचरा हटेगा तो बेटा मिलेगा।’ बेटे को खोजने की उनकी यह कोशिश बेहद भावुक कर देने वाली थी।

पिता के नाले में उतरकर तलाश शुरू करने के कुछ ही देर बाद रेस्क्यू टीम को स्कूल यूनिफॉर्म में मिथुन का शव मिला। चार दिन से बेटे की तलाश कर रहा परिवार इस खबर से पूरी तरह टूट गया। मिथुन के नाले में गिरने के बाद लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। घटना ने खुले और कचरे से भरे नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Share This Article