Aadhaar Biometric Update: Aadhaar update for children – complete this important task before September 30... otherwise, you might have to pay a fee later.Aadhaar Biometric Update
Share This Article

रायपुर, 24 अगस्त 2026/ Rahul Gandhi Viral Video : पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने पहुंची 11वीं की छात्रा मरियम उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब उनका राहुल गांधी को गाल पर किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब मरियम ने सामने आकर इस पूरे मामले और अपने भविष्य के सपने को लेकर अपनी बात रखी है।

राहुल गांधी को किस करने वाली छात्रा कौन है?

वायरल वीडियो में नजर आ रही छात्रा का नाम मरियम बताया जा रहा है। वह 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जब उनसे इस व्यवहार और उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने राहुल गांधी को अपना आइडल बताया। मरियम ने कहा कि वह भविष्य में राहुल गांधी जैसा बनना चाहती हैं। उन्होंने मेडिकल और कानून की पढ़ाई करने की इच्छा जताई और इसके साथ ही राजनीति में आने का सपना भी बताया।

‘राजनीति के जरिए व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती हूं’

मरियम के मुताबिक, वह राजनीति में आकर व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती हैं। उन्होंने खुद को देशभक्त बताते हुए कहा कि देश के लिए काम करना उनके लिए गर्व की बात होगी। छात्रा ने शिक्षा, महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर भी अपनी चिंता जाहिर की। उसने बताया कि उसने अपने आसपास ऐसे परिवार देखे हैं, जिनके बच्चों के पास पढ़ाई के लिए जरूरी किताबें तक उपलब्ध नहीं हैं। मरियम का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों को देखकर उन्हें दुख होता है और वह भविष्य में देश की स्थिति बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहती हैं।

मेडिकल के साथ कानून की पढ़ाई का सपना

मरियम ने अपने भविष्य की योजना बताते हुए कहा कि वह मेडिकल के साथ कानून की पढ़ाई करना चाहती हैं। इसके बाद उनका लक्ष्य राजनीति में सक्रिय रूप से कदम रखना है। उनका मानना है कि देश की समस्याओं को समझने और व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका सपना देश के लोगों के कल्याण के लिए काम करना है।

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

राहुल गांधी के साथ सेल्फी के दौरान किस करने का वीडियो सामने आने के बाद मरियम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। हालांकि, वायरल वीडियो से अलग मरियम ने अपनी महत्वाकांक्षाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर जो बातें कहीं, उनमें शिक्षा, गरीबी, महंगाई और देश के लिए काम करने की इच्छा प्रमुख रही।


Share This Article