Diwali Holiday: Court stays official Diwali holiday in California...! Constitutional debate erupts.
CG Secretariat Promotion
Share This Article

रायपुर, 06 अगस्त 2026/ Diwali Holiday : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में दिवाली को आधिकारिक सरकारी छुट्टी का दर्जा देने वाले कानून को अदालत ने रद्द कर दिया है।

कोर्ट ने कहा कि केवल धार्मिक आधार पर किसी एक त्योहार को विशेष मान्यता देना संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। इस फैसले के बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय में चिंता और नई बहस शुरू हो गई है।

कोर्ट ने क्यों रद्द किया कानून ?

अमेरिकी सुपीरियर कोर्ट के जज स्टीफन एक्विस्टो ने असेंबली बिल 268 (AB 268) के प्रमुख प्रावधानों को निरस्त करते हुए कहा कि यह कानून संघीय और कैलिफोर्निया संविधान के एस्टैब्लिशमेंट क्लॉज का उल्लंघन करता है।

अदालत के अनुसार, दिवाली को पर्याप्त धर्मनिरपेक्ष आधार के बिना केवल धार्मिक महत्व के कारण विशेष दर्जा दिया गया था।

पिछले साल मिला था छुट्टी का दर्जा

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने अक्टूबर 2025 में AB 268 पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बनाया था। यह 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ और कैलिफोर्निया दिवाली को आधिकारिक मान्यता देने वाला अमेरिका का तीसरा राज्य बना था।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय में बढ़ी चिंता

अदालत के फैसले के बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय और नागरिक अधिकार संगठनों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह फैसला सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता की मान्यता से जुड़े मुद्दों पर नई बहस को जन्म देगा।