रायपुर 28 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Advertisement for the post of Director, Eastern Zonal Cultural Centre, Kolkata / ईजेडसीसी निदेशक भर्ती , संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी), कोलकाता में निदेशक के एक पद को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।
देश में फैले विभिन्न क्षेत्रों के लोक, जनजातीय कलाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ईजेडसीसी, कोलकाता भारत सरकार द्वारा स्थापित सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है।
यह नियुक्ति 3 वर्ष की एक अवधि हेतु प्रतिनियुक्ति /अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर होगी जिसे पदधारी के कार्य-प्रदर्शन पर 2 वर्ष तक बढ़ायी जा सकती है।
ऐसे अधिकारी जो भारत सरकार के निदेशक/उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं, सांस्कृतिक हस्तियां (कला और संस्कृति के क्षेत्र में अभ्यासरत कलाकार, विद्वान या विशेषज्ञ जिनके पास कम से कम 10 वर्ष का अनुभव हो) आवेदन करने के पात्र हैं।
सभी प्रकार से पूर्ण आवेदन एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ /रोज़गार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि (15 -21 नवंबर अंक) से 45 दिनों के अंदर पश्चिम बंगाल के माननीय राज्यपाल, राजभवन, कोलकाता के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
ईजेडसीसी निदेशक भर्ती , इस संबंध में आवेदन फॉर्म और अन्य विवरण संस्कृति मंत्रालय की
वेबसाइट : www.indiaculture.nic.in और EZCC : www.ezcc-india.org पर उपलब्ध हैं।
