रायपुर, 18 जुलाई 2026/ Faculty Recruitment: Recruitment for faculty and non-teaching positions at MMMUT Gorakhpur.
Faculty Recruitment : मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर ने नियमित प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 की पूर्व भर्ती अधिसूचना को रद्द कर नई प्रक्रिया शुरू की है।
कौन-कौन से पद
भर्ती में परीक्षा नियंत्रक, उप पुस्तकालयाध्यक्ष और सहायक कुलसचिव जैसे गैर-शैक्षणिक पद भी शामिल हैं। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, वे चाहें तो अपना आवेदन अपडेट कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.mmmut.ac.in पर उपलब्ध विस्तृत जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
