Share This Article रायपुर, 19 जुलाई 2026/ DRDO Recruitment: Recruitment for 11 Junior Research Fellow posts in DRDO’s Scientific Analysis Group…! Walk-in interview on August 5. DRDO Recruitment : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत वैज्ञानिक विश्लेषण समूह (SAG) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 11 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की है। चयनित अभ्यर्थियों को शोध कार्य के लिए प्रतिमाह ₹37,000 स्टाइपेंड के साथ नियमानुसार एचआरए एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। मुख्य पद गणित – 3 पदकंप्यूटर साइंस/आईटी – 4 पदइलेक्ट्रॉनिक्स/ईसीई – 3 पदभौतिक विज्ञान – 1 पद योग्यता संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए NET या GATE उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग (C/C++, Java, Python) तथा क्रिप्टोलॉजी का ज्ञान वांछनीय माना गया है। इंटरव्यू की तिथि सभी विषयों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। आवेदन प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र भरकर मूल प्रमाण पत्र एवं सत्यापित या स्व सत्यापित प्रतियों के साथ आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के दिन मेन गेट रिसेप्शन, मेडकाफ हाउस दिल्ली में सुबह 9-11 बजे तक उपस्थित हों। आवेदन पत्र DRDO की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इंटरव्यू का आयोजन SAG, मेटकाफ हाउस, नई दिल्ली में किया जाएगा। Share This Article Post navigation Faculty Recruitment : एमएमएमयूटी गोरखपुर में संकाय और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती Indian Air Force : देश सेवा का सुनहरा अवसर…! भारतीय वायु सेना में निकली अग्निवीर वायु भर्ती…ऐसे करें आवेदन