fake MST tickets fake MST tickets
Share This Article

रायपुर, 28 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Gang of making fake MST tickets busted, 4 students arrested / फर्जी MST टिकट गिरोह , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी एमएसटी (मासिक सीजन टिकट) बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच के दौरान एक यात्री के पास डुप्लीकेट एमएसटी मिलने से पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

जांच में पता चला कि यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप की टिकट इमेज का दुरुपयोग कर नकली एमएसटी तैयार किए जा रहे थे। पूछताछ में शंकराचार्य कॉलेज के 4 छात्र इस धोखाधड़ी में शामिल पाए गए।

मुख्य आरोपी कुलदीप बिश्नोई ने फर्जी टिकट बनाकर अपने साथियों को दिए, जिन्होंने इसे आगे अन्य लोगों तक पहुंचाया।

मामले में हर्ष नाम का एक अन्य छात्र भी फर्जी टिकट बेचने में शामिल बताया गया है, जो फिलहाल फरार है।

पकड़े गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ दुर्ग को सौंप दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदें और किसी संदिग्ध व्यक्ति से एमएसटी न लें।


Share This Article