Share This Article स्पोर्ट्स डेस्क, 11 जून 2026/ FIFA World Cup 2026 kicks off…! A windfall of money in football… ₹425 crore for the champions… ₹85 crore just for participating… Check the list here. FIFA World Cup 2026 : दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में शामिल FIFA World Cup 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट आज से शुरू हो रहा है। इस बार का विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी, 104 मुकाबले खेले जाएंगे और 16 शहर इस वैश्विक फुटबॉल महोत्सव की मेजबानी करेंगे। फीफा के 96 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ा विश्व कप माना जा रहा है, जहां रिकॉर्ड टीमों के साथ रिकॉर्ड प्राइज मनी भी दांव पर होगी। शकीरा के धमाकेदार शो से होगा उद्घाटन विश्व कप का उद्घाटन समारोह मैक्सिको सिटी में आयोजित किया जाएगा। पहले मुकाबले से पहले होने वाले भव्य समारोह में विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार शकीरा आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अलावा बर्ना बॉय, जे बाल्विन, डैनी ओशन, बेलिंडा, लिला डाउन्स, लॉस एंजिलिस अजुलेस और माना जैसे कलाकार भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में फीफा विश्व कप 2026 के आधिकारिक गीतों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। पहली बार 48 टीमों की एंट्री 1930 में शुरू हुए FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 32 के बजाय 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 104 मैच होंगे, जो 16 होस्ट शहरों और 3 होस्ट देशों में खेले जाएंगे। इस बदलाव से दुनिया के अधिक देशों को फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर खेलने का मौका मिलेगा। रिकॉर्ड प्राइज मनी ने बढ़ाया रोमांच फीफा ने इस बार पुरस्कार राशि में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। विजेता टीम – 50 मिलियन डॉलरउपविजेता – 33 मिलियन डॉलरतीसरा स्थान – 29 मिलियन डॉलरचौथा स्थान – 27 मिलियन डॉलर कुल प्रदर्शन आधारित प्राइज मनी 655 मिलियन डॉलर रखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को 10 मिलियन डॉलर की क्वालिफिकेशन राशि और 2.5 मिलियन डॉलर की तैयारी सहायता भी मिलेगी। यदि 1 अमेरिकी डॉलर- ₹85 माना जाए, तो फीफा विश्व कप 2026 की पुरस्कार राशि भारतीय मुद्रा में लगभग इस प्रकार होगी: स्थानडॉलर में राशिभारतीय रुपये में (लगभग)विजेता50 मिलियन डॉलर₹425 करोड़उपविजेता33 मिलियन डॉलर₹280.5 करोड़तीसरा स्थान29 मिलियन डॉलर₹246.5 करोड़चौथा स्थान27 मिलियन डॉलर₹229.5 करोड़ अन्य महत्वपूर्ण राशि प्रत्येक क्वालिफाई करने वाली टीम को 10 मिलियन डॉलर- ₹85 करोड़ तैयारी सहायता के रूप में 2.5 मिलियन डॉलर- ₹21.25 करोड़ यानी विश्व कप में हिस्सा लेने वाली कोई भी टीम केवल भागीदारी और तैयारी सहायता के रूप में ही लगभग ₹106 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त करेगी। फीफा विश्व कप 2026 की कुल पुरस्कार राशि करीब ₹5,568 करोड़ है, जबकि विजेता टीम अकेले लगभग ₹425 करोड़ लेकर घर लौटेगी। क्या मेसी रचेंगे इतिहास? दुनिया की निगाहें एक बार फिर अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी पर टिकी होंगी। माना जा रहा है कि यह उनके करियर का आखिरी विश्व कप हो सकता है। अगर अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रहता है तो यह आधुनिक फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल होगा। सिर्फ 8 देशों ने जीता है विश्व कप 1930 से 2022 तक खेले गए 22 संस्करणों में केवल 8 देश ही विश्व चैंपियन बन पाए हैं। ब्राजील- 5 बारजर्मनी- 4 बारइटली- 4 बारअर्जेंटीना- 3 बारउरुग्वे- 2 बारफ्रांस- 2 बार अब सवाल यह है कि क्या 2026 में कोई नया देश इतिहास रचेगा या फिर कोई पारंपरिक फुटबॉल महाशक्ति ट्रॉफी उठाएगी। भारत में कहां देख सकेंगे मैच? भारतीय दर्शक टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर विश्व कप का आनंद ले सकेंगे। स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव प्रसारणZEE5 ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग इसके अलावा उद्घाटन मैच, चारों क्वार्टर फाइनल, दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला DD Sports पर मुफ्त में भी देखा जा सकेगा। Share This Article Post navigation स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन Jaspal Rana Death : भारतीय शूटिंग को बड़ा झटका…! दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन…पदकों से भरा रहा शानदार सफर