Safety of tourists
Safety of tourists
Share This Article

रायपुर 3 मई 2026/ ETrendingIndia / Safety of tourists: enhanced vigil at boating points including Gangrail, city troops deployment, collector reviews/ गंगरेल बोटिंग सुरक्षा , छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सप्ताहांत (शनिवार एवं रविवार) के दौरान गंगरेल जलाशय सहित जिले के विभिन्न बोटिंग प्वाइंट्स पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया ।

सभी प्रमुख बोटिंग स्थलों पर नगर सैनिकों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता एवं राहत कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बोटिंग संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रत्येक पर्यटक को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा तथा क्षमता से अधिक सवारियों को नाव या क्रूज में बैठाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मोटरबोट, क्रूज एवं अन्य जलयान संचालकों को नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम, गोताखोरों एवं चिकित्सा दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स पर प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड) की व्यवस्था के साथ-साथ नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी भी की जा रही है। कलेक्टर मिश्रा ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।