government service
government service
Share This Article

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025 / For the first time, consumers will be able to give ‘star rating’ to any government service: An initiative to improve power services / सरकारी सेवा स्टार रेटिंग , जयपुर विद्युत वितरण निगम ने अपनी विद्युत सेवाओं में सुधार कर इसे कंज्यूमर फ्रेंडली, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में अनूठी पहल की है।

इस प्रक्रिया में जयपुर डिस्कॉम नया घरेलू कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने जा रहा है। प्रदेश में आमजन से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने वाले किसी राजकीय निगम अथवा विभाग ने पहली बार निजी सेवा प्रदाता कंपनियों की तरह उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने की ऐसी शुरूआत की है।

फिलहाल नए घरेलू कनेक्शन को इसके दायरे में लिया गया है। धीरे-धीरे निगम की अन्य सेवाओं को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।

चेयरमैन डिस्कॉम्स सुश्री आरती डोगरा ने शुक्रवार को सभी जोनल मुख्य अभियंताओं तथा अधीक्षण अभियंताओं के साथ फीडबैक मैकेनिज्म की तैयारियों की समीक्षा की और सोमवार से इसे प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

अब जो भी नए घरेलू कनेक्शन जारी होंगे उनमें फीडबैक देने की यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। निगम का प्रयास है कि 1 अक्टूबर से जो घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं, उनमें भी ऐसा फीडबैक लिया जाए।

ऐसे दे सकेंगे फीडबैक —

नया घरेलू कनेक्शन जारी होने के बाद आवेदक को मोबाइल एप्लीकेशन ‘बिजली मित्र‘ डाउनलोड करने का एसएमएस प्राप्त होगा। एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही ‘के‘ नम्बर ड़ालने पर उपभोक्ता को फीडबैक पॉप अप दिखाई देने लगेगा। इस पॉप अप पर क्लिक करते ही उपभोक्ता कनेक्शन प्राप्त करने के अपने अनुभव 1 से 5 स्टार रेटिंग के जरिए प्रदान कर सकेंगे। इस दौरान वे अन्य वैकल्पिक टिप्पणियां भी जोड़ सकेंगे। एक से 2 स्टार रेटिंग के मामलों में अधिकारी नियमित समीक्षा करेंगे और सेवा में सुधार के उपाय सुनिश्चित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जयपुर विद्युत वितरण निगम ने कुछ दिन पूर्व ही बिजली कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने में हैल्पलाइन सेवा 181 का भी सहयोग लिया था। इस प्रक्रिया में 1 अप्रैल, 2025 से 15 अगस्त 2025 के दौरान विद्युत कनेक्शन लेने वाले 75,746 उपभोक्ताओं को मोबाइल पर कॉल किए गए। जिन 41,815 उपभोक्ताओं ने कॉल रिसीव किए। उनसे बिजली कनेक्शन जारी होने तथा इससे संबंधित अनुभव पूछे गए। इस पूरी कवायद के पीछे जयपुर डिस्कॉम की मंशा आमजन से जुड़ी सेवाओं के प्रति आमजन का वास्तविक फीडबैक प्राप्त कर इन्हें बेहतर करने की रही है।