Minister Rajesh AgarwalMinister Rajesh Agarwal
Share This Article

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia //छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के हाथी प्रभावित गांव मरडीह, फुंगी और कुरमंतपारा का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने हाथियों से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा देने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने को भी कहा।

नुकसान का जल्द आकलन कर दें मुआवजा

मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों, एसडीएम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर नुकसान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन कर आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं, ताकि मुआवजा मिलने में अनावश्यक देरी न हो।

ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

श्री अग्रवाल ने कहा कि हाथियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन आपसी समन्वय से काम करें। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जाए।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

मंत्री ने ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी के दौरान सावधानी बरतने और जोखिम नहीं उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधियों की जानकारी तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें तथा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है।


Share This Article