Share This Article रायपुर, 19 जुलाई 2026/ Hunger Strike: Movement intensifies after Sonam Wangchuk was sent to hospital…! Abhijeet Deepke on indefinite hunger strike Hunger Strike : शिक्षाविद सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनके समर्थन में आंदोलन तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। भूख हड़ताल का ऐलान अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि वह तुरंत प्रभाव से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। उन्होंने समर्थकों से आंदोलन से पीछे न हटने और बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। उनका कहना है कि वांगचुक को हटाने का फैसला गलत है और आंदोलन अब और व्यापक होगा। 20 जुलाई का संसद मार्च तय दीपके ने स्पष्ट किया कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। आंदोलनकारी सरकार से अपनी मांगों पर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं। पुलिस का पक्ष दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें शनिवार सुबह जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की भी अपील की है। इस घटनाक्रम के बाद राजधानी में आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ गई है। Share This Article Post navigation SRO Scientists Resignation : भारत के स्पेस मिशन के बीच बड़ा झटका…! ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक…सरकार ने सख्त किए इस्तीफे के नियम गति शक्ति विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह : 121 विद्यार्थियों को उपाधियाँ, ई. श्रीधरन को मानद पीएच.डी. उपाधि प्रदान