Share This Article रायपुर, 25 सितंबर 2026। IGKV : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में करीब 35 सेवानिवृत्त प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के पेंशन एवं ग्रेच्युटी भुगतान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षक संघ का आरोप है कि संबंधित पेंशन प्रकरणों की विभागीय, लेखानियंत्रक और विश्वविद्यालय स्तर पर जांच, ज्वाइंट डायरेक्टर ऑडिट एवं ऑडिट तथा कुलपति की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद PPO जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद करीब 35 दिन बाद भी पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। 22 सितंबर से शुरू हुआ धरना सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के अनुसार, इन पेंशन प्रकरणों को पारित कर PPO जारी कराने के लिए संघ ने 27 जुलाई 2026 से 24 दिनों तक आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद PPO जारी किए गए, लेकिन भुगतान शुरू नहीं होने के विरोध में संघ ने 22 सितंबर 2026 से दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पेंशन भुगतान शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने शासन के वित्त विभाग और मुख्य सचिव के निर्देशों का हवाला देते हुए पेंशन प्रकरणों का जल्द निराकरण करने तथा सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही PPO जारी कर समय पर पेंशन भुगतान शुरू करने की मांग की है। Share This Article Post navigation Ambikapur NRC News : कुपोषण को मात दे रहे बच्चे, NRC में 248 बच्चों का उपचार, बढ़ते वजन ने लौटाई परिवारों की उम्मीद PMJJBY : ₹436 के बीमा ने दिया ₹2 लाख का सहारा, सगनी बाई के निधन के बाद परिवार के लिए बनी आर्थिक ढाल