Share This Article रायपुर, 15 सितंबर। ETrendingIndia / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र अंबिकापुर सरगुजा गंगापुरखुर्द में यह रोजगार मेला सुबह 10.30 बजे से होगा। पदों का विवरण निम्नानुसार है- इस मेले में वेदांता स्किल स्कूल/ लर्नेट स्किल लिमिटेड द्वारा होटल मैनेजमेंट के पचास पदों, वेल्डर के पैंतीस पदों, स्विंग मशीन ऑपरेटर के पच्चीस पद के लिए भर्ती की जाएगी. इनके लिए वांछित योग्यता क्रमश दसवीं पास, आठवीं /मिडिल पास तथा दसवीं पास है. श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड के इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 50 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वांछित योग्यता ग्रेजुएट दस्वी पास/बारहवीं पास/ आईटीआई /एनटीसी/एनसीवीटी है. शमसुधा डायग्नोस्टिक एंड मेडीकेयर हॉस्पिटल द्वारा असिस्टेंट हेल्पर के एक पद ,वार्ड बाय के दो पद ,ऑटो केड डिजाइनर के एक पद ,सीटी स्कैन टेक्नीशियन के एक पद, फ्लोर कोऑर्डिनेटर के एक पद ,नर्सिंग स्टाफ के एक पद पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के एक पद, ऑपरेशन असिस्टेंट के एक पद, फार्मेसी असिस्टेंट के दो पद, डायलिसिस टेक्नीशियन के एक पद, एक्स रे टेक्नीशियन के एक पद और ड्राइवर के एक पदों पर भी भर्ती की जाएगी. बीजापुर में रोजगार मेला ,जिला एम्प्लॉयमेंट ऑफिस ,कलेक्टोरेट बिल्डिंग में होगा. इसके तहत न्यू A to Z महासेल द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर की दो पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वांछित योग्यता दसवीं पास डिप्लोमा कंप्यूटर है. बलरामपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष बलरामपुर में रोजगार मेला सुबह 10.30 से दोपहर तीन बजे तक होगा. इसके तहत श्रमिंन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के बीस पदों पर भर्ती की जाएगी. एलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 238 पदों, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 39 पदों ,सुपरवाइजर के 26 पदों, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के आठ पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के तीन पद के लिए भर्ती की जाएगी। फाइंड दक्ष के द्वारा बैंक असिस्टेंट के 30 पद सिक्युरिटी कार्ड के 50 पद पर भर्ती की जाएगी। फायर सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायरमेन के बीस पद ड्राइवर के दस पद और वार्ड बाय के पचास पद के लिए भर्ती की जाएगी. इच्छुक आवेदकों को रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ के वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके उपरांत ही वे रोजगार मेला में शामिल हो सकेंगे. योग्यता तथा अन्य विवरण विभाग की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है. Share This Article Post navigation IGNOU Recruitment 2026 : उप कुलसचिव और सहायक कुलसचिव के 24 पदों पर भर्ती