IIITM GwaliorIIITM Gwalior
Share This Article

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (IIITM), ग्वालियर ने दिसंबर 2026 सत्र में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अभियांत्रिकी, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और इंजीनियरिंग साइंस के क्षेत्र में शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थी फुल-टाइम और पार्ट-टाइम पीएचडी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

इन विषयों में मिलेगा प्रवेश

संस्थान में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE), सूचना प्रौद्योगिकी (IT), प्रबंधन और इंजीनियरिंग साइंस विषयों में पीएचडी के अवसर उपलब्ध हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संस्थान की वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी अवश्य देख लें।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

पीएचडी प्रवेश, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट htyps://www.iiitm.ac.in पर जाएं।

प्रवेश संबंधी सवालों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0751-2449704 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।


Share This Article