Share This Article रायपुर, 14 सितंबर। ETrendingIndia / प्रधान मुख्य आयकर विभाग, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम क्षेत्र, कोलकाता ने मेधावी खिलाड़ियों के लिए 82 सरकारी पदों पर भर्ती का अवसर दिया है। भर्ती में कर सहायक (Tax Assistant) के 25 और बहु-कार्य कर्मचारी (MTS) के 57 पद शामिल हैं। योग्य खिलाड़ी 30 सितंबर 2026 तक डाक/कूरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए Google Form से भी आवेदन जमा करना होगा। कितनी मिलेगी सैलरी? कर सहायक: 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-4, ₹25,500 से ₹81,100।MTS: लेवल-1, ₹18,000 से ₹56,900। आवेदन साधारण डाक, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट या कूरियर से भेजा जा सकता है। कहां मिलेगा आवेदन फॉर्म? विस्तृत विज्ञापन में पात्रता, आयु सीमा, खेल उपलब्धियां, खेलवार रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। आवेदन प्रोफार्मा और Google Form का लिंक आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.8ncometqxindia.gov.in के Kolkata News & Updates सेक्शन में उपलब्ध है। आवेदन पता: संयुक्त आयकर आयुक्त, मुख्यालय (कार्मिक एवं स्थापना), कक्ष संख्या-14, आयकर भवन, पी-7, चौरंगी स्क्वायर, कोलकाता-700069। Share This Article Post navigation 229 विद्यार्थियों को मिला कैरियर मार्गदर्शन…स्किल्स पहचानकर सही भविष्य चुनने की दी गई सीख राष्ट्रीय परीक्षण शाला में 36 पदों पर भर्ती, ₹70 हजार तक मानदेय