National Test HouseNational Test House
Share This Article

रायपुर, 14 सितंबर। ETrendingIndia /भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के अधीन राष्ट्रीय परीक्षण शाला (NTH), कोलकाता ने युवा पेशेवरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती में वरिष्ठ युवा पेशेवर और कनिष्ठ युवा पेशेवर के कुल 36 पद शामिल हैं।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹40,000 से ₹70,000 प्रतिमाह समेकित मानदेय मिलेगा।

वरिष्ठ युवा पेशेवर के कुल 14 पद हैं, जबकि कनिष्ठ युवा पेशेवर के 22 पद हैं। पदों में आरपीपीटी, माइक्रोबायोलॉजी, विद्युत, सिविल, प्रबंधन, रासायनिक, यांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी तथा विमानन एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

देश के कई शहरों में तैनाती

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति गाजियाबाद, मुंबई, जयपुर, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, औरंगाबाद, बेंगलुरु और वाराणसी सहित विभिन्न केंद्रों पर की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन के अनुसार आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर करना होगा। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के12-18 सितम्बर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.विस्तृत योग्यता, अनुभव, आवेदन प्रारूप और अन्य शर्तों के लिए राष्ट्रीय परीक्षण शाला की आधिकारिक वेबसाइट www.nth.gov.in⁠ के Recruitment टैब पर उपलब्ध विज्ञापन देखें।


Share This Article