Share This Article रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Economic Times World Leaders Forum 2026 में कहा कि दुनिया का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा है और ऐसे समय में भारत ग्रोथ और उम्मीद की बड़ी ताकत बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सुधार मजबूरी नहीं, बल्कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने का संकल्प है। PLP से PLI तक बदली सोच प्रधानमंत्री ने पुराने लाइसेंस राज की तुलना आज की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) व्यवस्था से करते हुए कहा कि पहले ज्यादा उत्पादन करने पर कंपनियों को दंड झेलना पड़ता था। अब उत्पादन बढ़ाने पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि PLI से करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन-sales, 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निर्यात और 14 लाख से अधिक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार जुड़े हैं। 40 हजार से ज्यादा अनुपालन खत्म पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने कारोबार आसान बनाने के लिए 40 हजार से अधिक compliances हटाए और 1,500 से ज्यादा पुराने कानून समाप्त किए हैं। सरकार का लक्ष्य ऐसा माहौल बनाना है, जहां नियम नागरिकों और उद्योगों के लिए भरोसे पर आधारित हों। रेलवे में सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर प्रधानमंत्री के अनुसार पिछले वर्षों में रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। करीब 9 हजार unmanned railway crossings को समाप्त किया गया है। उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले की तुलना में ट्रेन दुर्घटनाओं में करीब 90 प्रतिशत तक कमी आई है। ट्रेनों में 3.60 लाख से ज्यादा बायो-टॉयलेट भी लगाए गए हैं। डिजिटल भारत ने आसान किया जीवन पीएम मोदी ने UPI, आधार, ई-केवाईसी, डिजी यात्रा, FASTag और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं को भारत में Ease of Living का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग, भुगतान, टिकट बुकिंग और कई सरकारी सेवाएं घर बैठे संभव हैं। ई-संजीवनी से गांवों तक पहुंचा इलाज प्रधानमंत्री ने कहा कि ई-संजीवनी के जरिए करीब 50 करोड़ टेली-कंसल्टेशन हो चुके हैं। इससे दूरदराज के लोगों को घर के पास डिजिटल माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श लेने में मदद मिली है। सूर्यघर योजना से बिजली भी, कमाई भी पीएम मोदी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 50 लाख से ज्यादा परिवार इससे जुड़ चुके हैं और सरकार ने सोलर सिस्टम लगाने के लिए 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपनी अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय भी कमा रहे हैं। ड्रोन, जियोस्पेशियल और न्यूक्लियर सेक्टर में बदलाव प्रधानमंत्री ने कहा कि जियोस्पेशियल डेटा के नियमों में बदलाव से स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिला है। ड्रोन सेक्टर को भी नियमों में ढील देकर नई उड़ान मिली है। वहीं, न्यूक्लियर एनर्जी में निजी क्षेत्र के लिए रास्ता खोलने और रक्षा क्षेत्र में सुधारों का भी उन्होंने उल्लेख किया। भारत के भविष्य से जुड़ा दुनिया का भविष्य पीएम मोदी ने कहा कि भारत का लक्ष्य विकसित भारत बनाना है। सरकार की Reform Express युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए आगे भी तेज गति से काम करेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत और स्थिर भारत दुनिया में भी स्थिरता और भरोसा बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। Share This Article Post navigation अमेजऩ पर भारी जुर्माना: राम मंदिर का प्रसाद बोलकर बेच रहे थे साधारण मिठाई, सीसीपीए ने लिया बड़ा एक्शन Major El Niño Warning : 100 साल का सबसे खतरनाक अल नीनो…! 2027 में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड…भारत में मानसून और फसलों पर डबल मार