Share This Article रायपुर, 21 नवंबर 2026। Territorial Army Recruitment 2026 : 127 इन्फेंटरी बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल गढ़वाल राइफल्स ने भूतपूर्व सैनिकों और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा राज्य वन विभाग की पूर्व महिला कर्मचारियों के लिए भर्ती रैली आयोजित करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत जेसीओ और सैनिक के विभिन्न ट्रेडों में कुल 45 पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया 7 से 10 दिसंबर 2026 तक जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित होगी। किन पदों पर कितनी रिक्तियां? पद| रिक्तियांजेसीओ (धार्मिक शिक्षक)| 1सैनिक (जीडी)| 31सैनिक (लिपिक जीडी)| 2सैनिक/ड्रेसर| 1सैनिक/उपकरण मरम्मत| 2सैनिक/दर्जी| 3सैनिक/बढ़ई| 1सैनिक/हाउस कीपर| 2सैनिक/शेफ समुदाय| 1सैनिक/ब्लैकस्मिथ| 1कुल| 45 जेसीओ (धार्मिक शिक्षक) और सैनिक (जीडी )के लिए उत्तराखंड के उम्मीदवार पात्र होंगे, जबकि अन्य पदों के लिए अखिल भारतीय आधार पर भर्ती होगी। 7 से 10 दिसंबर तक होगी भर्ती प्रक्रिया 7-8 दिसंबर 2026: दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परीक्षण। 9-10 दिसंबर 2026: चयनित उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच और साक्षात्कार। उम्मीदवारों को सुबह 6 से 9 बजे के बीच भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा। कौन कर सकता है आवेदन? सशस्त्र बलों से भूतपूर्व सैनिकों के अलावा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राज्य वन विभाग की पूर्व महिला कर्मचारी पात्र होंगी। पूर्व महिला कर्मचारियों के लिए संबंधित विभाग में कम से कम 20 वर्ष की सेवा अनिवार्य है। सेवानिवृत्ति या डिस्चार्ज के पांच वर्ष के भीतर नामांकन जरूरी है। जेसीओ के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष और अन्य रैंक (ओआर) के लिए 50 वर्ष तक सेवा की पात्रता है। मेडिकल श्रेणी शेप-1 और चरित्र रिकॉर्ड बहुत अच्छा होना चाहिए। उम्मीदवार किसी सिविल या पुलिस मामले में संलिप्त नहीं होने चाहिए। शारीरिक परीक्षा और चयन प्रक्रिया भूतपूर्व सैनिकों को 1.6 किलोमीटर दौड़, बीम, 9 फीट डिच और बैलेंस टेस्ट से गुजरना होगा। पूर्व महिला कर्मचारियों की वनीकरण गतिविधियों और नर्सरी प्रबंधन संबंधी दक्षता की परीक्षा होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। कौन से दस्तावेज जरूरी? भूतपूर्व सैनिक: मूल पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, विस्तारित एजीआई प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाणपत्र/आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार के 8 फोटो। पूर्व महिला कर्मचारी: मूल पेंशन आदेश, 20 वर्ष की सेवा का विभागीय प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाणपत्र/आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार के 8 फोटो। भर्ती से पहले जान लें ये जरूरी बातें प्रादेशिक सेना में सेवा पूरी तरह स्वैच्छिक है। इसे नियमित या दीर्घकालिक रोजगार की गारंटी नहीं माना जाएगा। चयन मेरिट और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर होगा। इस सेवा में पेंशन और ग्रेच्युटी का प्रावधान नहीं है। उम्मीदवारों को भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों और ठगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। Share This Article Post navigation SVNIT Surat : प्रोफेसर बनने का मौका, 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन IPRCL : इंडियन पोर्ट रेल एवं रोपवे कॉर्पोरेशन में 16 पदों पर भर्ती, 2.80 लाख रुपये तक वेतन