Job Fair 2026Job Fair 2026
Share This Article

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026। Job Fair 2026 : प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मेले में विभिन्न जिलों से पहुंचे कुल 5,018 युवाओं ने पंजीयन कराया। वहीं 85 निजी संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के माध्यम से 2 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

85 निजी संस्थानों ने शुरू की चयन प्रक्रिया

राज्य स्तरीय रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों से निजी संस्थानों और प्रतिष्ठानों ने हिस्सा लिया। उपलब्ध रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। युवाओं ने अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार साक्षात्कार सहित अन्य चयन प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया।

एक ही मंच पर नौकरी और रोजगारदाता

रोजगार मेले का उद्देश्य रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और निजी क्षेत्र के रोजगार प्रदाता संस्थानों को एक ही मंच पर लाना रहा। इससे युवाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने सीधे अपनी योग्यता प्रस्तुत करने और चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिला।

दूसरे दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित प्रदेश के मंत्रीगण मौजूद रहेंगे।

चयनित युवाओं के लिए रोजगार की नई राह

पहले दिन की चयन प्रक्रिया में 2 हजार से अधिक युवाओं के प्रारंभिक चयन से रोजगार मेले को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और उन्हें अपने कौशल एवं योग्यता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।


Share This Article