रायपुर, 05 जुलाई 2026/ Jodhpur Airport: The next phase of the UDAN scheme is ‘Viksit UDAN’…! The Prime Minister inaugurated the new terminal building of Jodhpur Airport.
Jodhpur Airport : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण ‘विकसित उड़ान’ का शुभारंभ किया तथा जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन (एनटीबी) का उद्घाटन किया।
जिसमें क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार और विश्व स्तरीय विमानन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
यह कार्यक्रम राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसानराव बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजारापु, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
अक्टूबर 2016 में प्रारंभ की गई उड़ान योजना ने 669 मार्गों का परिचालन शुरू कर तथा 95 हवाई अड्डों, हेलीपोर्टों और जल एयरोड्रोमों को जोड़कर क्षेत्रीय हवाई संपर्क में उल्लेखनीय परिवर्तन किया है, जिससे 1.66 करोड़ से अधिक यात्रियों को लाभ मिला है।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 मार्च, 2026 को संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी प्रदान की। इस योजना के लिए अगले दस वर्षों की अवधि में लगभग 29,000 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है.
प्रधानमंत्री ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा 480 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया।
यह राजस्थान के प्रसिद्ध “ब्लू सिटी” तथा थार मरुस्थल के प्रवेश द्वार के रूप में विख्यात जोधपुर की हवाई संपर्क सुविधा को और सुदृढ़ करेगी।
यह टर्मिनल मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत का सुंदर प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है। इसकी शाही राजस्थानी शैली की बाहरी संरचना से लेकर क्षेत्र की जीवंत परंपराओं से प्रेरित आंतरिक सज्जा तक, यह टर्मिनल प्रत्येक यात्री, विशेषकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की आत्मीयता और ‘पधारो म्हारे देश’ की भावना का प्रथम अनुभव कराएगा।
मौजूदा टर्मिनल, लगभग 4 लाख यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला, निरंतर यातायात वृद्धि के कारण अधिकतम क्षमता तक पहुंच गया था।
