Share This Article रायपुर, 23 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक संविदा आधार पर शिक्षकों और प्रशिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके लिए 31 अगस्त 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ विद्यालय पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती TGT संस्कृत — ₹26,250 प्रतिमाहVocational Instructor — ₹25,000 प्रतिमाहPRT — ₹21,250 प्रतिमाह सुबह 8:30 से 10 बजे तक पंजीयन साक्षात्कार के दिन सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को विद्यालय की वेबसाइट jagdslpur.kvs.gov.in पर उपलब्ध आवेदन/बायोडाटा प्रपत्र भरकर लाना होगा। दस्तावेज साथ लाना जरूरी अभ्यर्थी नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां तथा सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं। योग्यता की पूरी जानकारी वेबसाइट पर पदवार शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, साक्षात्कार से जुड़ी शर्तों और अन्य जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर की वेबसाइट jagdalpur.kvs.gov.in के Announcement अनुभाग को देखें। साक्षात्कार तिथि: 31 अगस्त 2026 | पंजीयन: सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक Share This Article Post navigation RITES भर्ती : मैनेजर समेत 5 पदों पर निकली भर्ती PhD Admission 2026 : गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में शोध के लिए आवेदन शुरू…! 25 अगस्त आखिरी तारीख