PhD Admission 2026: Applications for research at Guru Ghasidas University have begun...! August 25 is the last date.PhD Admission 2026
Share This Article

रायपुर, 24 अगस्त 2026/ PhD Admission 2026 : गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय), बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पीएचडी (शोध) कार्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने अर्ह उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पीएचडी में प्रवेश विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। वहीं निर्धारित अर्हता रखने वाले NET, GATE अथवा अन्य पात्र परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों, कार्यरत सेवियों और विदेशी विद्यार्थियों को नियमों के अनुसार प्रवेश परीक्षा से छूट के माध्यम से सीधे साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

25 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के अनुसार पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन-

तारीख: 20 सितंबर 2026
समय: सुबह 11 बजे किया जाएगा। वहीं प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा 30 सितंबर 2026 को की जाएगी।

NET/GATE उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा से छूट

प्रवेश प्रक्रिया में पात्र NET/GATE या अन्य निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा से छूट का प्रावधान है। ऐसे उम्मीदवार नियमों के अनुसार सीधे साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। कार्यरत सेवी और विदेशी विद्यार्थियों के लिए भी विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया लागू होगी।

पात्रता और सीटों की जानकारी वेबसाइट पर

विश्वविद्यालय ने विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों में उपलब्ध पाठ्यक्रम, पात्रता मापदंड, सीटों की संख्या, शुल्क, छात्रवृत्ति, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित विषय की पात्रता और प्रवेश नियमों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

विवरणतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू31 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख25 अगस्त 2026
प्रवेश परीक्षा20 सितंबर 2026, सुबह 11 बजे
परिणाम घोषणा30 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

GGU Admission Portal

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट

सहायता के लिए: 07752-260342, 9406430720


Share This Article